{"_id":"65cd38603767282930054ae4","slug":"all-facilities-should-be-better-at-polling-stations-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-112887-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं हों बेहतर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं हों बेहतर : एसडीएम
Thu, 15 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर मतदान केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बुधवार को तहसील सभागार में सेक्टर प्रभारियों संग बैठक कर समीक्षा की गई तथा जहां पर बिजली, पानी, सड़क की समस्या है, उसका निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ़ संजीव दीक्षित ने कहा कि मतदान को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं बेहतर बनाई जाए। पोलिंग बूथ जहां पर रैंप नहीं है, उनका निर्माण किया जाए। जहां पर टूट गया है उसकी मरम्मत करके रिपोर्ट प्रेषित की जाए। इस दौरान तहसीलदार डॉ़ संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, अभिषेक कुमार, अनूप कुमार प्रजापति, संदीप कुमार कसौधन, संजय विश्वकर्मा, बृजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।