फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Air becomes expensive in summer, prices of coolers and fans increase

Siddharthnagar News: गर्मी में महंगी हुई ‘हवा’, कूलर-पंखे के दाम बढ़े

Fri, 13 Jun 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Air becomes expensive in summer, prices of coolers and fans increase
शहर में ​स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर फ्रिज व कूलर पसंद करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को पसीने से छुटकारा नहीं मिल रहा है। इससे बाजारों में पंखों और कूलरों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, लेकिन इस बार राहत के ये साधन जेब पर भारी पड़ने लगे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से मिलने वाली ठंडी राहत महंगी दर पर खरीदनी पड़ रही है।
बाजार में पंखे, कूलर और एसी जैसे कूलिंग उपकरणों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आम लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है। शहर के दुकानदार सत्यम उपाध्याय का कहना है कि कच्चे माल की लागत, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और उत्पादन खर्चों में बढ़ोतरी के चलते कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जो पंखा 1100 रुपये में बिकता था, वह इस बार 1300 से 1400 रुपये में मिल रहा है। कूलरों की कीमतों में भी 800 से 1000 रुपये तक का अंतर आ गया है। वहीं, एसी की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा एसी में दो से तीन हजार बढ़ गई है। ग्राहक भी बढ़ते दामों से परेशान हैं। लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा गर्मी भी खूब बढ़ी है, जिससे डिमांड बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग शुरुआत में पंखा ले गए वह कूलर की मांग कर रहे हैं। वहीं कूलर की मांग करने वाले एसी की मांग रहे हैं। अचानक से मांग बढ़ने से व सामान की कीमतों में उछाल आने से लोगों को महंगे दर पर खरीदारी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नया कूलर खरीदने आई देवांशी ने बताया कि महंगाई से बजट बिगड़ रहा है। अब ठंडी हवा भी महंगे दामों में मिल रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि यदि तापमान में गिरावट नहीं आई तो आम जनता की जेब पर भारी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed