फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Agriculture Department claims ample fertilizer stock; action to be taken against profiteering.

Siddharthnagar News: कृषि विभाग का दावा, खाद का भरपूर स्टॉक, मुनाफाखोरी पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department claims ample fertilizer stock; action to be taken against profiteering.
सिद्धार्थनगर। धान रोपाई के बीच जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कृषि विभाग ने दावा किया है कि किसानों के लिए सभी प्रमुख उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभाग के अनुसार डीएपी, एनपीके, यूरिया, एमओपी और एसएसपी का पर्याप्त स्टॉक सहकारी समितियों और निजी बिक्री केंद्रों पर मौजूद है।
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक खरीदें।
जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि धान की रोपाई को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां पर्याप्त स्टॉक है और किसी भी किसान को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों से खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री अथवा सहकारी समिति की सदस्यता पासबुक के आधार पर ही उर्वरक खरीदने की अपील की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनपीके, टीएसपी और एसएसपी जैसे फास्फेटिक उर्वरकों का भी उपयोग फसल के लिए लाभकारी है। इन उर्वरकों में फाॅस्फोरस और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की जड़ों के विकास और बेहतर विकास में सहायक हैं। किसानों को केवल डीएपी पर निर्भर रहने के बजाय कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन से ही बिक्री करने, किसानों का पूरा विवरण दर्ज करने और निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed