{"_id":"0983269427fcf9d6f27f4b7f5aab7ae4","slug":"afternoon-booths-queue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद बूथों पर कतार लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद बूथों पर कतार लगी
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की सरकार चुनने के लिए मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान में भी वोटरों ने जमकर उत्साह दिखाया। जिले के चार ब्लॉकों में 65.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
मतदान को लेकर विकास खंड जोगिया, शोहरतगढ़, बढ़नी व इटवा समेत चारों ब्लॉकों में सुबह से ही बूथों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शुरुआती चार घंटों में ही 28.25 फीसदी से वोट पड़ चुके थे।
जबकि दोपहर एक बजे तक 44 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। जो कि कुल मतदान प्रतिशत लगभग 70 फीसदी था। इसके बाद के चार घंटों में मतदाता छुटपुट करके बूथों पर आते रहे।
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक में सबसे अधिक 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि जोगिया में 64.36 प्रतिशत, इटवा में 65.00 व सबसे कम शोहरतगढ़ में मात्र 64.00 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील कर ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रुम में बंद कर दिया गया है। अब 13 दिसंबर को यह तय होगा कि जनता जर्नादन ने गांव की कमान किसे सौंपी है।