फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the villagers' protest, the authorities came under pressure and construction work started.

Siddharthnagar News: ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दबाव में आए जिम्मेदार, निर्माण कार्य शुरू

Sat, 14 Mar 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
After the villagers' protest, the authorities came under pressure and construction work started.
लार। लार परासी मार्ग निर्माण के लिए ठेकेदार दो वर्ष पहले सड़क पर मिट्टी और गिट्टी गिरा छोड़ दिया। शिकायत के बाद भी विभाग सुधि नहीं ले रहा था। इस बात से नाराज इलाके के लोगों ने एक सप्ताह पूर्व सड़क पर बैठ धरना प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण की चेतावनी दी थी। लोगों का तेवर देख दबाव में आया विभाग कर्मचारियों को भेज सड़क की सफाई करा निर्माण कार्य शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद बीस से अधिक गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। लार से परासी चकलाल सड़क करीब 5.68 किमी दो साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क निर्माण के लिए इलाके के लोग मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए सात करोड़ से अधिक रुपये स्वीकृत हुए। जून 2023 से जून 2024 तक बन यह बन जानी थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क पर गिट्टी मिट्टी गिरा कार्य को अधर में छोड़ दिया गया। लोग इसी मार्ग से आने जाने को विवश थे। यात्रा के दौरान धूल का गुब्बार उड़ रहा था। आए दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल हो रहे थे। सबसे अधिक बरसात के दिनों में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। इस को लेकर एक सप्ताह पूर्व इलाके के सैकड़ो लोग मार्ग पर बैठ धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क बनाने की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार गोपाल व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों ने लोगों से सड़क निर्माण शुरू कराने की बात कही। एक्ससीएन के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए परासी चकलाल गांव के सामने से कर्मचारियो को भेज प्रथम चरण की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। तीन से चार दिन के अंदर मशीन डामर लेकर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन



सड़क निर्माण में देरी हुई है,यह सत्य है। अब निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया है। परासी चकलाल गांव के सामने से सड़क की चौड़ाई की नापी करा धूल हटाई जा रही है।धूल रहने से डामर अच्छी तरह से नहीं पकड़ता है। तीन से चार दिन में मशीनों के साथ डामर पहुंच जाएगा। अब कार्य शुरू होने के बाद भी लोग बेवजह प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूर्य प्रकाश,एक्सईएन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed