फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the formation of the new government, the development of villages will get momentum

नई सरकार बनने के बाद गांवों के विकास को मिलेगी गति

Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
After the formation of the new government, the development of villages will get momentum
नई सरकार बनने के बाद गांवों के विकास को मिलेगी गति
विज्ञापन

- चुनाव आचार संहिता के कारण नहीं हो पा रहे नए काम
सिद्धार्थनगर। नई सरकार के गठन के बाद गांवाें के विकास को गति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद राज्य वित्त के बजट से नए कार्यों की शुरुआत नहीं हो पा रही है। बजट आवंटन पर भी रोक है, इसलिए नाली, खड़ंजा आदि निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हैं।
गांवाें में विकास कार्यों के लिए 10वें और 12वें वित्त योजना के तहत धनराशि मुहैया कराई जाती है, इससे ग्राम पंचायताें में नाली, खड़ंजा सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं। साथ ही टूटी हुई नालियों की मरम्मत सहित अन्य छोटे काम इस बजट से ग्रामसभा कराती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद न तो नये कार्य की स्वीकृति प्रदान हुई और न ही बजट जारी हुआ। जिले की 1136 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रुके हुए हैं, क्योंकि कार्य के लिए कार्य योजना भी तैयार नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बताते हैं कि राज्य सरकार की दो योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों को धनराशि मिलती है। इसमें 10वां और 12वां वित्त योजना शामिल है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गांवों में नए कार्यों की शुरुआत नहीं हो पा रही है, जबकि उन कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है।

इस संबंध में डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि केंद्रीय वित्त से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य वित्त के कार्यों को रोकना पड़ा है। जिन ग्राम पंचायतों में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है, उनमें जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed