फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After talking to the beneficiary entrepreneur, the Chief Minister got to know about the condition of employment.

लाभार्थी उद्यमी से वार्ता कर मुख्यमंत्री ने जाना रोजगार का हाल

Thu, 06 Jan 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
After talking to the beneficiary entrepreneur, the Chief Minister got to know about the condition of employment.
लाभार्थी उद्यमी से वार्ता कर मुख्यमंत्री ने जाना रोजगार का हाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्वरोजगार संगम के तहत वर्चुअल रूप से ऋण एवं टूलकिट का वितरण किया। उन्होंने जिले के पकड़ी चौराहा निवासी लाभार्थी उद्यमी शीला पत्नी अक्षय तिवारी से बात कर रोजगार का हाल जाना और उनको शुभकामना दी।
एनआईसी हाल में डीएम दीपक मीणा की उपस्थिति में ऑनलाइन स्वरोजगार संगम के दौरान उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज और अग्रणी जिला प्रबंधक ने ऋण वितरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में शीला को सर्जिकल बैंडेज मैन्युफैक्चर के लिए 10 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जहांगीर को हैंडलूम के लिए पांच लाख रुपये तथा ओडीओपी वित्तपोषण सहायता योजना में रीता देवी को कालानमक चावल के लिए 25 लाख रुपये का ऋण वितरित किया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में राम सेवक और शांती देवी को दर्जी की टूलकिट वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जिले के उद्यमी के अलावा मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर देहात, मथुरा, सहारनपुर के उद्यमियों से बात कर उद्योग स्थापना एवं मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने एक सर्वे रिपोर्ट का विमोचन किया, जिसमें पिछले पांच वर्षों में स्थापित उद्योगों एवं उनमें प्राप्त रोजगार का नाम सहित विवरण दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 50,6995 उद्यमी लाभार्थियों को रुपये 4314 करोड़ का ऋण वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने विश्वकर्मा सम्मान तथा ओडीओपी योजना के तहत टूल किट का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास विकास अधिकारी पुलकित गर्ग एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed