फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After a dispute in the game, a 13-year-old boy opened fire on a youth

Siddharthnagar News: खेल में विवाद के बाद 13 साल के बच्चे ने युवक पर चला दी गोली

Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
After a dispute in the game, a 13-year-old boy opened fire on a youth
घोसियारी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में शनिवार शाम खेल में हुए विवाद से गुस्साए 13 वर्ष के एक बच्चे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक की कलाई को छूकर निकल गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र सेमरहना निवासी 13 वर्षीय बालक और आदर्श सिंह (18) पुत्र जितेंद्र सिंह शनिवार को साथ खेल रहे थे। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गांव के कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को घर भेज दिया। लेकिन, बच्चे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह आदर्श के अकेला मिलने के मौके की तलाश में लग गया। शाम करीब आठ बजे जब आदर्श बच्चे के घर के बगल से कहीं जा रहा था तो बच्चा जल्दी से घर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल कर पीछे से फायर कर दिया। गोली आदर्श के बाएं हाथ की कलाई से छूककर निकल गई। जिससे वह जख्मी होकर गिर गया। घटना की सूचना पर आदर्श के परिजन मौके पर पहुंच और उसे तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। सूचना पर एसआई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed