{"_id":"67bcab48ecf5b5a7b409bc63","slug":"advocates-did-not-do-judicial-work-in-protest-against-the-amendment-bill-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-133016-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में नहीं किया न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में नहीं किया न्यायिक कार्य
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे किसी भी न्यायालय व न्यायिक अधिकरण में कार्य नहीं हुआ।
अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह एवं महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सरकार द्वारा किए जा अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन पर विचार हुआ। बिल के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
इसके अनुक्रम में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विधेयक के फलस्वरूप आयोजित आम सभा की बैठक के अनुसार कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। संवाद