फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   advocates demands for FIR forcefully

केस दर्ज करने पर अड़े वकील

Thu, 13 Oct 2016 10:35 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
advocates demands for FIR forcefully
वकील ने केस दर्ज करने की मांग की।
सिद्धार्थनगर। एसडीएम-अधिवक्ता विवाद को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बार फिर अधिकारी व अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता किया। चार बिंदुओं के मांग में तीन पर सहमति बनी। अधिकारियों ने एसडीएम के स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुकदमा समाप्त करने के लिए कहा लेकिन एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में असमर्थता जाहिर की। इस बिंदु पर अड़े अधिवक्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने कार्यकारिणी व सदस्यों की बैठक बुला कर रणनीति तैयार करने को कहा।

विज्ञापन

6 अक्टूबर को बांसी एसडीएम अवधेश कुमार मिश्रा व अधिवक्ता आदित्य प्रसाद त्रिपाठी के बीच हुई मारपीट मामले का पटाक्षेप करने के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक किया।  अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के संबंध में चार बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बिंदु में कहा गया कि एसडीएम पर मुकदमा दर्ज किया जाए। दूसरे बिंदु में कहा कि पीड़ित अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमा समाप्त किया जाए। अधिवक्ता के खिलाफ की गई अवमानना की कार्रवाई को समाप्त किया जाए। 

अंतिम बिंदु में कहा कि एसडीएम बांसी का स्थानांतरण किया जाए। अधिकारियों ने पहले बिंदु को छोड़ बाकी सभी को मान लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुकदमा दर्ज होगा, तभी सम्मान जनक समझौता किया जाएगा। उसके बाद प्रशासन दोनों मुकदमों को समाप्त करा दे।

इस दौरान अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन रामशंकर पांडेय, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी, अध्यक्ष बांसी बार एसोसिएशन बंशीधर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय, अधिवक्ता एचएन उपाध्याय, शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, विरेंद्र मिश्रा, रमेश उपाध्याय, रामकृपाल मौर्या, सालिक राम मिश्रा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, अवध नरेश दुबे, ईश्वरचंद्र दुबे, कन्हैया पांडेय सहित सीडीओ अखिलेश तिवारी, एडीएम पीके जैन, एएसपी मंशाराम गौतम, एसडीएम सदर योगानंद पांडेय, बांसी एके मिश्रा, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, बांसी शमशेर बहादुर सिंह आदि रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed