{"_id":"6a4034e45d3638a3340c4408","slug":"advocates-and-document-writers-have-been-on-strike-since-monday-in-protest-against-the-privatization-of-the-registration-department-siddharthnagar-news-c-7-gkp1038-1368111-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रजिस्ट्री कार्यालय व राजस्व न्यायालयों में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रजिस्ट्री कार्यालय व राजस्व न्यायालयों में काम ठप
Sun, 28 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
- रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर हैं अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक
- सभी तहसीलों के पदाधिकारी करेंगे बैठक, फिर होगा निर्णय
गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। रजिस्ट्री कार्य ठप रहा। राजस्व न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई भी नहीं हो सकी।
पिछले एक सप्ताह से जारी हड़ताल के कारण अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक कार्य नहीं कर रहे हैं। शनिवार को भी न्यायिक कार्य से पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे 30 जून तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
जिला अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। अध्यक्ष ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय को कचहरी परिसर से बाहर भेजने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। विवाद और बढ़ जाएंगे। मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन नियमावली किसी के हित में नहीं है। सोमवार को सभी तहसीलों के पदाधिकारी बैठक कर कार्य बहिष्कार के बारे में निर्णय लेंगे। बैठक में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मंगलवार को जिला अधिवक्ता बार एसोसिशन की बैठक होगी। साधारण सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, अरुण मौर्य, दस्तावेज लेखक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शैलेष गोस्वामी, शिवाकांत पांडेय, मुन्ना श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।