{"_id":"64f774062cbf7964c2060a74","slug":"advocates-agitation-rages-effigies-of-dgp-and-principal-secretary-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4190-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उग्र हुआ अधिवक्ताओं का आंदोलन, डीजीपी और प्रमुख सचिव का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उग्र हुआ अधिवक्ताओं का आंदोलन, डीजीपी और प्रमुख सचिव का फूंका पुतला
विज्ञापन
हापुड़ समेत विभिन्न जिलों में हुई घटना के विरोध में आंदोलनरत हैं अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हापुड़ घटना के विरोध में कई दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय परिसर में न्यायालय पुलिस चौकी के सामने एवं कलक्ट्रेट गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य सचिव एवं डीजीपी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
एक महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यहार करने वाले पुलिसकर्मी द्वारा फर्जी केस दर्ज करवाने पर दर्ज केस रद्द कराने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से हापुड़ में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद अधिवक्ता आंदोलनरत है। अधिवक्ताओं ने बर्बर कार्रवाई करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर सरकार के कोई कार्रवाई न करने के विरोध में मंगलवार को बार कौंसिल के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय परिसर में न्यायालय पुलिस चौकी के सामने डीजीपी और प्रमुख सचिव का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका। पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं पूर्व महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अफसरशाही की ज़बरदस्ती है, जिसका हम लोग घोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
हापुड़ मामले में दोषियों के विरुद्ध हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसका लगातार विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, महामंत्री स्वतंत्र कुमार पाण्डेय, तहसील बार अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी, महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी, टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष एचएन द्विवेदी, महामंत्री महातम प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में पूर्व महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष मनीष सहाय श्रीवास्तव, अनिल कुमार विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार भार्गव, पूर्व अध्यक्ष राम शंकर पांडेय, सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, अनूप पांडेय, पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार राकेश कुमार सिंह, रिपुंजय सहाय, दीपक द्विवेदी, प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।