फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advanced Cultivation of Kalanamak Paddy

Siddharthnagar News: आईआरआरआई की टीम ने किसानों को सिखाई कालानमक धान की उन्नत खेती

Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Advanced Cultivation of Kalanamak Paddy

विज्ञापन
खुनुवां। यूपी-एग्रीस परियोजना के तहत शोहरतगढ़ विकास खंड के लुचुइया और नडौरा गांव में मंगलवार को इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआरआरआई) की टीम ने कालानमक धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ बैठक की और खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, बेहतर फसल प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए।
कार्यक्रम का उद्देश्य कालानमक धान की गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, मूल्य शृंखला को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रसार करना था। आईआरआरआई के डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. एंथनी फुलफोर्ड, मोबेन इग्नेशियस और हेमंत प्रधान ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, कटाई उपरांत प्रबंधन, विपणन और मूल्य संवर्धन से जुड़ी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मनोज गुप्ता, श्रीधर शर्मा और संजीव कुमार ने भी किसानों को विभागीय योजनाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। खेत भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने फसल की स्थिति का अवलोकन कर किसानों को आवश्यक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान विजय पाल मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, विवेक उपाध्याय, संजय मिश्रा, बाल मुकुंद सहित बड़ी संख्या में किसान और एफपीओ सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed