{"_id":"64da7d35e613ddea3f0664e5","slug":"advance-registration-will-remove-mark-sheet-flaws-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3014-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अग्रिम रजिस्ट्रेशन से दूर होंगी अंक पत्र खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अग्रिम रजिस्ट्रेशन से दूर होंगी अंक पत्र खामियां
Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2024 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का अग्रिम रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। बच्चे 25 अगस्त तक बोर्ड के पोर्टल पर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अग्रिम रजिस्ट्रेशन कराने के पीछे यह उद्देश्य है कि अंकपत्र में होने वाली गड़बडिय़ों की पहले से जांच की जा सके और अंकपत्र में नाम पता आदि गलत अंकित होकर न आए। जिससे बच्चों की परेशानी दूर रहे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में अंक पत्र में गड़बड़ी की शिकायतें अकसर आती हैं। एक बार गड़बड़ी होने के बाद बच्चों के साथ अभिभावकों को उसे सही कराने में बहुत कठिनाई झेलनी पड़ती है। इस समय से निजात दिलाने के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें वर्ष 2024 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बच्चे बोर्ड के पोर्टल पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें वर्ष 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले 24571 बच्चे हैं। जबकि 17669 इंटरमीडिएट के बच्चे हैं। जो मौजूदा समय में कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ रहे हैं। अग्रिम रजिस्ट्रेशन हो जाने से नाम, पिता का नाम सहित अन्य गड़बड़ी को देखकर सही किया जा सकेगा। इसमें अंकपत्रों में होने वाली गड़बड़ी नहीं होगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षण उपेंद्र कुमार ने बताया कि अग्रिम रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 9वीं और 11वीं कक्षा में पढऩे वाले बच्चे बोर्ड के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसकी अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित किया गया है।