{"_id":"684c61bd12d8e647d801b4f9","slug":"ado-cooperative-sealed-kakarhwa-committee-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-139322-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एडीओ सहकारिता ने ककरहवा समिति को कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एडीओ सहकारिता ने ककरहवा समिति को कराया सील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में स्थित सहकारी समिति को शुक्रवार को सील कर दिया गया। एडीओ कोऑपरेटिव सहकारिता बर्डपुर अम्बरीश यादव ने ताला लगाकर ककरहवा सहकारी समिति को सील कर दिया।
ककरहवा कस्बा स्थित सहकारी समिति के नवनियुक्त सचिव जितेंद्र प्रसाद को पिछले प्रभारी शंखू प्रसाद द्वारा चार्ज नहीं दिए जाने के कारण यह समिति काफी दिनों से खाली पड़ी हुई है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी पिछले सचिव शंखू प्रसाद उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके कारण जितेंद्र प्रसाद को चार्ज नही मिल पा रहा हैं। मामले को संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को सहकारी समिति को सील कर दिया गया है।
एडीओ कोऑपरेटिव सहकारिता बर्डपुर अम्बरीश यादव ने बताया कि ककरहवा स्थित सहकारी समिति का चार्ज जितेंद्र प्रसाद को मिला है लेकिन पूर्व सचिव द्वारा चार्ज हस्तांतरित नहीं किये जाने के कारण समिति खाली पड़ी थी। स्थानीय किसानों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके कारण समिति को सील की गई। उच्चाधिकारियों से बात करके किसानों के हित में खाद वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान बर्डपुर कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक बामदेव आदि मौजूद रहे।