फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Admission in inter colleges will be done till August 5 only

Siddharthnagar News: पांच अगस्त तक ही होगा इंटर कॉलेजाें में प्रवेश

Thu, 13 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Admission in inter colleges will be done till August 5 only
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर कॉलेजों में प्रवेश व पंजीकरण को लेकर तारीखें निर्धारित कर दी गई हैं। अब पांच अगस्त तक ही पंजीकरण हो सकेंगे। शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश व पंजीकरण की समय सारिणी जारी की है। सारिणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण, चेकलिस्ट व जांच के साथ सुधार करते हुए नामावली जमा करने की तिथि निर्धारित है। जिले में 27 राजकीय विद्यालय, 48 सहायता प्राप्त व 201 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन




डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा नौ व 11वीं में प्रवेश लेने के लिए पांच अगस्त तक का समय है। छात्र-छात्राएं सभी दस्तावेज के साथ हर हाल में प्रवेश लेना सुनिश्चित कर लें। कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद हाईस्कूल से कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले परीक्षार्थियों को 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा। इसके बाद 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड विद्यार्थियों की चेक लिस्ट अपलोड कर प्रिंट लेने के बाद नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

छह से 20 सितंबर तक संशोधन किए जा सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर तक कॉलेज को पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली व शुल्क जमा की प्रति कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

इन बातों का रखें ध्यान



- फोटो साफ-सुथरी और हाल की हो।
- नाम, जन्मतिथि आदि की जांच कर लें।
- अभिभावक आवेदन फॉर्म की जांच स्वयं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed