फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer was used and 10 huts were removed

Siddharthnagar News: प्रशासन का बुलडोजर चला, 10 झोपड़ियां हटाईं

Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer was used and 10 huts were removed
पथरा में ग्राम सभा की जमीन से अतिक्रमण हटाती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
-पथरा बाजार में नायब तहसीलदार महबूब आलम की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। थाना क्षेत्र के पथरा बाजार में रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। नायब तहसीलदार महबूब आलम की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम ने अवैध भूमि में बने 10 से अधिक झोपड़ियों को गिरा दिया। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
पथरा कस्बे बांसी-डुमरियागंज मार्ग से सटे उत्तर तरफ सरकारी गाटा है। इसका क्षेत्रफल 0.123 हेक्टेयर है। राजस्व दल के अनुसार यह भूमि खाद गड्ढा के लिए आरक्षित है। उसमें गांव के 11 लोगों ने झोपड़ी आदि बना रखा था। इसकी जांच की गई तो पता चला कि अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। एसडीएम के दिशा- निर्देश पर नायब तहसीलदार महबूब आलम में टीम बुलडोजर के साथ पहुंची।
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई करते हुए विष्नु, प्रमिला, हरिवंश, रामदास, गंगाराम, कृष्ण भान, राजेश, सुबास, गोविंद, एकादशी, तुलसीराम के निर्माण को हटाया गया। जबकि दिव्यांग संतराम को एक मौका दिया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर धारा 67 ए के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक टीम में नायब तहसीलदार के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक कन्हैया सिंह, लेखपाल हरवजीत, विपुल तिवारी, श्याम किशोर पांडेय, सुनील यादव व श्रवण कुमार शामिल रहे। साथ ही एसएचओ भाग्यवती पांडेय की अगुवाई में अपराध निरीक्षक अवधेश पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed