{"_id":"6664ee469d1a3e888005cda4","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-encroachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118781-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Sun, 09 Jun 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी नगर के प्रतापनगर वार्ड में ताल पर पैमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंसी। नगर क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड में स्थित ताल की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को करके वहां हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।
प्रतापनगर वार्ड के पुरबौला माफी के गाता संख्या 168 में शनिवार को पैमाइश के दौरान अवैध कब्जा पाया गया। जिसकी बुनियाद को नायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडेय ने जेसीबी से हटवा दिया। जानकारी के अनुसार दो जून से प्रताप नगर के इस ताल की पैमाइश की जा रही है। इसके आधे हिस्से की पैमाइश शनिवार को पूरी हुई। उसमें अवैध कब्जा पाया गया, उसे ध्वस्त किया गया।
रविवार से लाल के पश्चिमी हिस्से की पैमाइश की जाएगी। नायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडेय ने बताया है कि पैमाइश के दौरान जहां भी अवैध कब्जा पाया जाएगा, उसे हटा दिया जाएगा । इस दौरान लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम राजस्व कर्मी और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।