{"_id":"684b1a3962548396340f260c","slug":"administration-used-bulldozer-on-illegal-occupation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139239-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर
विज्ञापन
-खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रुद्रौलिया में प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम रुद्रौलिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर से हटवाया गया। आवासीय पक्के निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसडीएम डाॅ. संजीव दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार रवि कुमार यादव राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ उक्त गांव पहुंचे। पैमाइश कराई गई। इसके बाद अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हुआ। गांव स्थित गड़हे पर पंचम, गंगा, रामनेवास, रामदीन ने कब्जा कर निर्माण करा रखा था, जिसे बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इसी तरह फेरई व चिरागी ने भी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा जमा रखा था। उसको भी हटवाया गया।
तहसीलदार ने कहा कि जिन शासकीय जमीनों पर पक्का निर्माण कराया गया है उसे भी नियमानुसार हटवाया जाएगा। उन्होंने लोगों को अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी। राजस्व निरीक्षक सुरेश, लेखपाल सौरभ सिंह, अम्बिका प्रसाद, दीपक शंखवार, ओमप्रकाश, वीरेंद्र यादव, सत्येंद्र मिश्र, प्रवेश शुक्ला, इरशाद व राजेश प्रताप मणि के साथ इटवा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।