फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration raid: 213 sacks of food grains recovered from the border

प्रशासन का छापा : बॉर्डर से 213 बोरी खाद्यान बरामद

Thu, 30 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administration raid: 213 sacks of food grains recovered from the border
अलीगढ़वा कस्बे में छापा मारते एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र।
कपिलवस्तु। नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बा, पिपरहवा, ठकुरापुर में कोटे के अनाज की काला बाजारी की सूचना पर सदर एसडीएम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से 213 बोरी खाद्यान बरामद किया गया। खाद्यान का जब्त करते हुए गोदाम को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र को सूचना मिली कि बॉर्डर क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बा,पिपरहवा, ठकुरापुर गांव में खाद्यान की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर अलीगढ़वा में छापेमारी किया। पिपरहवा गांव के व्यापारी जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ प्रभु के गोदाम से 154 बोरी चावल बरामद कर गोदाम को सीज करा दिया गया। वहीं कस्बा में सुरेश कसौधन उर्फ गुड्डू के पिपरहवा गोदाम में 36 बोरी व कस्बा मकान में 23 बोरी गेहूं बरामद कर सीज किया गया है। वहीं ठकुरापुर गांव में छापा मारा गया। लेकिन तब तक तस्कर अपना माल हटाने में सफल रहा। कुल 213 बोरी खाद्यान जब्त किया गया। जहां से तलाशी के बाद टीम वापस चली आई। कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद, बृजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मंडी सचिव विजयसेन, एसएसबी सहायक कमांडेंट राजपाल, इंस्पेक्टर उमेश सिंह, कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र राय, अशोक कुमार, नंदलाल सुरक्षा कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed