फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Additional SP arrives to investigate the assault at a gas agency.

Siddharthnagar News: गैस एजेंसी पर हुई मारपीट के मामले में एडीशनल एसपी पहुंचे जांच में

Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Additional SP arrives to investigate the assault at a gas agency.
मईल। थाना क्षेत्र के एचपी गैस एजेंसी चकरा गोसाईं पर छह दिन पहले उपभोक्ता द्वारा एजेंसी संचालक से गैस का ओटीपी पूछने को लेकर हुए विवाद व मारने पीटने के मामले एजेंसी संचालक के शिकायत पर एडीशनल एसपी सुनील कुमार सिंह व सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने चकरा गोसाईं गैस एजेंसी पर शुक्रवार को पहुंच कर पूछताछ किया। चार दिन पहले पीड़ित उपभोक्ता की शिकायत पर एजेंसी संचालक सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाली सलेमपुर क्षेत्र के ठोका बंशी प्रभुनाथ चौहान ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है, कि मेरा बेटा राजेश चौहान एचपी गैस एजेंसी चकरा गोसाईं पर रसोई गैस सिलेंडर लाने गया था।जब उसने एजेंसी संचालक से कहा कि मेरी गैस बुक हैं ओटीपी भी आ गया है। गैस नहीं मिल रहा है इसी बात को लेकर गैस एजेंसी संचालक गनेश गिरी व भगवान गिरी दोनों लोग गाली देते हुए मारने पीटने लगे व कमरे में ले जाकर बंधक बना दिया। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। जब 112 पुलिस को फोन किया और जब पुलिस पहुंची तो उसे भी धमकी दिए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस संबंध में सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि एजेंसी संचालक ने शिकायत किया था कि उपभोक्ता ने अपने साथ युवकों को लेकर यहां विवाद किया था। मारपीट का आरोप गलत है। उसी जांच में आए थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर सीसीटीवी भी नहीं लगी जिसे देखकर कर विवाद की जानकारी हो। उसी संबंध में पीड़ित उपभोक्ता, एजेंसी संचालक व विवाद के समय पहुंची 112 पुलिस से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed