फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   AD Basic took stock of Nipun Bharat Mission training

Siddharthnagar News: निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण का एडी बेसिक ने लिया जायजा

Thu, 29 Feb 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
AD Basic took stock of Nipun Bharat Mission training
डुमरियागंज। एडी बेसिक संजय शुक्ला ने बृहस्पतिवार को डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर चेतावनी दी। वहीं एक विद्यालय में निपुण लक्ष्य हासिल करने वाली बालिका से खुश होकर बालिका को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार एडी बेसिक संजय शुक्ला ने परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद नगर स्थित ब्लॉक संस्थान केंद्र पर चल रहे निपुण भारत प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा भी लिया। जहां पर उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर बल दिया गया। जानकारी के मुताबिक डुमरियागंज स्थित बीआरसी परिसर में पहुंचने के बाद निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित प्रशिक्षण के दोनों कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। जहां आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षक गुणवत्ता से समावेशित व रुचि पूर्ण शिक्षा देने पर जोर दें। जो प्रशिक्षण में सीख कर जाएं वह बच्चों तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण के दौरान बीईंओ डुमरियागंज संजय कुमार, एआरपी मुश्ताक अहमद ,अरविंद कुमार, ऐश्वर्या लता, तिलक राम, अमित मिश्रा, प्रेम प्रकाश चौबे, अभिषेक सिंह, विजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक ने परिसर में स्थित पीएम श्री विद्यालय डुमरियागंज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज का निरीक्षण किया। जहां पर व्यवस्था देखकर काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी शिक्षक इसी तरह निरंतर प्रयास करें। इसके बाद कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला गढ़ का निरीक्षण किया। जहां पर निपुण लक्ष्य हासिल करने वाली बालिका कनीज फातिमा कक्षा एक की छात्रा से भाषा व गणित पर सवाल पूछा जिसे छात्र ने बड़ी सरलता से हल किया। जिस पर खुश होकर बालिका को पुरस्कृत किया। यहां पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों से कहा कि निपुण लक्ष्य हासिल करने पर सभी शिक्षक जोर दें। एक माह के अंदर लक्ष्य को पूरा करें। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय जमला जोत का भी निरीक्षण किया जहां पर कक्षा एक व दो में अध्यनरत छात्रों से गणित विषय में जोड़, घटाना, गुणा ,भाग से संबंधित प्रश्न पूछा जिसे ज्यादातर बच्चों ने सही तरीके से हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed