फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   actor akbar rijvi died

Siddharthnagar News: अभिनेता अकबर रिजवी का मुंबई में निधन, जिले में शोक की लहर

Sun, 05 Feb 2023 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
actor akbar rijvi died
अभिनेता अकबर 
सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज के हल्लौर कस्बे से निकलकर माया नगरी मुंबई में कई फिल्मों में सह अभिनेता के रूप में कार्य कर चुके अकबर रिजवी का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। इसके साथ फिल्म जगत को भी बड़ी क्षति बताई गई।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे के निवासी रहे अकबर रिजवी (62) ने सह अभिनेता के तौर पर अब तक बादशाह, प्यार तो होना ही था, हेलो ब्रदर, गार्ड एंड गन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, जोधा अकबर, गंगा जैसन भौजी हमार तथा मशहूर टीवी सीरियल आहट, घर संसार, एक्स जोन जैसे धारावाहिकों में विभिन्न तरह के किरदार निभाए थे।
विज्ञापन


अकबर रिजवी पिछले कई माह से मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कई बार डायलिसिस भी कराया गया था। शनिवार की शाम करीब चार बजे उनका रक्तचाप बहुत कम हो जाने और किडनी फेल हो जाने से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से हल्लौर सहित क्षेत्र में में शोक की लहर दौड़ गई गई है। उनके निधन पर साहित्यकारों रंगकर्मियों और सिनेमा प्रेमियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed