{"_id":"65d65ef7d158b515b10cf02e","slug":"activists-should-connect-youth-with-the-organization-anoop-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113203-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को संगठन से जोड़ें कार्यकर्ता : अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को संगठन से जोड़ें कार्यकर्ता : अनूप
Thu, 22 Feb 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। भाजयुमो बिस्कोहर मंडल के संयोजक अनूप पांडेय ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करें। मंडल संयोजक बुधवार को भाजयुमो बिस्कोहर मंडल की ओर से आयेाजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी होने के साथ ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी है।
भाजपा के विस्तार में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। भाजपा ने 25 फरवरी से 5 मार्च तक ग्राम पंचायतों में युवा चौपाल का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को भाजयुमो से जोड़ें। इसके लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव व बूथ स्तर पर पहुंचें। इस मौके पर गौकरण पाठक, मंडल सह संयोजक विमल सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, राजा त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।