फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action will be taken against the working agency for delay in NH construction, fine will be imposed

Siddharthnagar News: एनएच निर्माण में देरी पर कार्यदायी एजेंसी पर होगी कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

Sat, 17 May 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the working agency for delay in NH construction, fine will be imposed
शहर का निर्माणधीन एनएच। संवाद
: 500 करोड़ से बन रही 32 किमी सड़क, बाईपास का भी हो रहा धीमी गति से निर्माण
विज्ञापन


: काम पूरा करने के लिए एजेंसी ने मांगा समय, विभाग हुआ सख्त, भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शुरुआत से ही धीमी गति के कारण एनएच-730 का निर्माण कार्य निर्धारित समय सितंबर तक पूरा होता नहीं दिख रहा है। इस कारण जहां एक तरफ कार्यदायी एजेंसी ने छह माह का समय मांगा है। वहीं विभाग ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण कार्य में देरी होने पर विभागीय कार्रवाई एवं 15 करोड़ जुर्माना लगाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
उधर एनएच में ही शामिल शहर के अशोक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए डीएम के तरफ से अप्रैल के अंत तक निर्धारित समय सीमा भी समाप्त हो गई है। निर्माण की धीमी गति का खामियाजा इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। एनएच-730 पर महराजगंज की सीमा से उसका बाजार व शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 32 किमी सड़क निर्माण के लिए चार वर्ष पहले 500 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ था। इसके तहत सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने के साथ ही उसका बाजार में आठ व चिल्हिया 2.5 किमी लंबे बाईपास का भी निर्माण होना था।
विज्ञापन

दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुए निर्माण की धीमी गति से कार्य के समय से पूर्ण होने में बाधा बन गई है। सड़क चौड़ीकरण के तहत शहर में हाईडिल तिराहे से आगे पकड़ी चौराहा व शोहरतगढ़ की तरफ धेंसा के पास गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। साथ ही पुरानी सड़क भी तोड़ दी गई है जिससे बाइक सवार व वाहन चालक गिट्टियों में फंसकर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। वहीं डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर एनएच के ही तहत शहर के अशोक मार्ग का भी फोरलेन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त धनराशि की स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इस मुख्य मार्ग के लिए निर्माण के लिए डीएम ने कार्यदायी एजेंसी को अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक यहां निर्माण अधूरा पड़ा है, हालांकि इस मार्ग पर कुछ दूरी तक एक तरफ पेंटिंग का कार्य हुआ है, जबकि कुछ हिस्से में अभी भी मिट्टी पटाई और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
-------------
उड़ रहा धूल का गुबार, सांसत
शहर के पकड़ी चौराहे से उसका के बीच मधवापुर के पास सड़क में पुलिया निर्माण के लिए नीचे से बाईपास निकाला गया है, जिससे सड़क पर आवागमन बंद होने से वाहन चालक बाईपास से होकर गुजर रहे है। यहां हाल यह है कि बाईपास से गुजरने के दौरान उड़ रहे धूल के गुबार से वाहन चालकों के आगे अंधेरा छा जाता है, इससे उन्हें आगे कुछ भी नहीं दिखायी देता है, जिससे तत्काल हादसे का खतरा रहता ही है साथ ही बाइक सवारों को धूल के कारण सांस की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस बाईपास के आगे और पीछे भी सड़क पर उड़ रहे धूल से राहगीर हलकान नजर आ रहे है।
----------
सड़क के बीच से नहीं हटे पोल
2.5 किमी लंबे अशोक मार्ग के फोरलेन निर्माण से सड़क के बीच में आए बिजली पोल अभी तक हटाए नहीं गए है। इससे जहां निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, वहीं वाहन चालकों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। सड़क चौड़ीकरण के तहत अशोक मार्ग पर साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे तक 50 से अधिक बिजली पोल बीच में आ गए है। विभाग की तरफ से बिजली निगम को पोल व तार हटाने के लिए धनराशि आवंटित होने के बाद भी देरी लोगों पर भारी पड़ रही है। इससे सड़क निर्माण के दौरान इन बिजली पोल को बचाकर कार्य करना पड़ रहा है।
------------------
दो वर्ष तक अटकी थी निर्माण प्रक्रिया
एनएच निर्माण की शुरुआत में डेढ़ वर्ष तक सड़क किनारे संरक्षित वन क्षेत्र के पेड़ों को हटाने के लिए एनओसी आड़े आ रहा था। सनई चौराहे से शोहरतगढ़ तक सड़क किनारे लगे पेड़ संरक्षित वन क्षेत्र में शामिल हैं। इसे हटाने के लिए केंद्र सरकार से एनओसी लेना था, जिसके लिए वन विभाग के माध्यम से आवेदन होना था। इसके लिए जरूरी 12 हेक्टेयर भूमि मिलने के बाद एनओसी लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही सड़क किनारे के पेड़ों को हटाने का कार्य अब शुरू हो पाया है। इन पेड़ों के चलते सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसमें अब तेजी आने की उम्मीद जगी है।
----------------
तो पुल एवं पुलिया निर्माण में होगी देरी
एनएच-730 पर रेलवे क्राॅसिंग पर बिना रुके निर्बाध आवागमन के लिए 8.5 किमी लंबे उसका बाईपास और 2.5 किमी लंबे चिल्हिया बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसके तहत उसका बाईपास पर मदनपुर, पंडितपुर व बिहठा समेत हथिवड़ताल में 13 छोटे पुलिया एवं कूड़ा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण होना है। अगर उसका बाईपास के निचली भूमि पर निर्माणाधीन छोटे पुलिया व कूड़ा नदी के पुल का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में इसे पूरा करना संभव नहीं होगा, जिससे आगे चलकर इन पुल व पुलियों के निर्माण कार्य में भी देरी होना तय है।

----------------------
सड़क निर्माण से मिलेगी राहत
लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से सड़क निर्माण के धीमी गति से निराशा हो रही है, सड़क के जल्द निर्माण होने से आवागमन में बहुत राहत मिलेगी।
-रितिक श्रीवास्तव, वाहन चालक
-------
इस बहुप्रतिक्षित सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण से शहरियों को बहुत राहत होगी। लेकिन देर से शुरू हुए निर्माण के बाद अब धीमी गति से निराशा है।
-दीपक चौधरी, अधिवक्ता
----------

एनएच निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, इसमें हो रही देरी पर कार्यदायी एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जहां से निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed