{"_id":"6564ff6410150440bf046817","slug":"accused-of-raping-five-year-old-girl-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8855-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Nov 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। कठेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 नवंबर की शाम करीब पांच बजे पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के धोबहा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची को 25 नवंबर की शाम को घर से एक युवक बहला फुसला कर गांव से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां ने 26 नवंबर को थाना कठेला में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य की टीम ने आरोपी को क्षेत्र के धोबहा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।