फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of not paying compensation

मृत युवक के परिजनों को मुआवजा नहीं दे रहे बिजली निगम के अधिकारी 13-42-27

Thu, 16 Jul 2020 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of not paying compensation
बिजली निगम पर मुआवजा नहीं देने का आरोप
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
एसडीओ बोले मुआवजा राशि आ गई है, कागजी कार्रवाई के बाद देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। जमीन से मात्र पांच फीट ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए युवक के परिजनों के दुख बिजली निगम के अधिकारियों की हीलाहवाली से और बढ़ गया हैं। शासन की ओर से मुआवजे की रकम चार लाख रुपये आने के बावजूद अधिकारी परिजनों को टरका रहे हैं। भाजपा नेता ने इस बाबत डीएम को पत्र लिखा है।

पिछले साल वार्ड तीन लोहियानगर अजय विश्वकर्मा (21) वार्ड एक स्थित खाली मैदान में शौच करने गया था। 11000 वोल्ट करंट की चपेट में आने से अजय की मौत हो गई थी। भाजपा नेता सुनील अग्रहरि के हस्तक्षेप के बाद एसडीओ ने पीड़ित के पिता रामदेव को एक लाख रुपये चेक देने के साथ घोषणा की थी कि शासन की ओर से चार लाख रुपये और दिए जाएंगे। भाजपा नेता का आरोप है कि शासन की ओर से मुआवजे की चार लाख रुपये धनराशि 15 दिन पूर्व बिजली निगम के खाते में ट्रांसफर कर दी गई लेकिन अधिकारी पीड़ित परिवार को धनराशि नहीं दे रहे हैं। रामदेव से अधिकारियों ने बताया कि धनराशि लेने के लिए न्यायालय जाना होगा। कुछ समझौते के बाद शेष राशि उन्हें दी जाएगी। इस बाबत बिजली निगम एसडीओ आशुतोष अग्रहरि ने भाजपा नेता के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुआवजा राशि आ गई है, पीड़ित परिवार कुछ कागजी कार्रवाई पूरी कर दें तो धनराशि उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed