फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of molesting absconding from police station arrested

थाने से फरार छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting absconding from police station arrested
थाने से फरार छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के मामले में थाने में बयान के लिए लाया गया आरोपित बुधवार देर शाम फरार हो गया। 24 घंटे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वह बृहस्पतिवार शाम वह पुलिस के हाथ लगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी इश्तियाक अहमद पर 15 नवंबर को छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज था। चिल्हिया थाने की पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। वह थाने पर आया, फिर देर रात फरार हो गया। आरोपित के फरार होने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उसकी खोजबीन में पुलिस परेशान हो उठी।
विज्ञापन

वहीं आला अधिकारी भी मामला संज्ञान में आने के बाद चौकन्ना हो गए। पुलिस टीम खोजबीन में लग गई। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने उसे गांव के पास से पकड़ लिया गया और थाने में लाकर पूछताछ शुरू की गई। इस संबंध में एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि वह पूछताछ के लिए बुलाने पर घर से आया था। उसके बाद बिना बताए फरार हो गया। इश्तियाक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज था। पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed