{"_id":"67212048b6cb7299c30d8075","slug":"accused-of-kidnapping-and-raping-a-girl-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126521-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। मां के साथ सो रही बालिका को बिस्तर से लेकर जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को इटवा पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। पुलिस ने उसे क्षेत्र के बढ़नी-इटवा मार्ग के भेलौहा गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी उसी गांव का पीड़िता का पड़ोसी है।
क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्तूबर की रात एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका अपने मां के साथ सोयी हुई थी। आरोप था कि रात करीब दो बजे एक व्यक्ति बालिका को अपहृत कर गांव के पश्चिम प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित गड्ढे में ले गया।
जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इधर जब मां की नींद खुली तो खोज में लग गई। तभी गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे पड़ी बालिका के रोने की आवाज पर परिजन करीब पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। दो दिन पूर्व स्वस्थ होने पर घर आई बालिका से उसके परिजनों के पूछताछ करने पर उसने आरोपी का नाम बताया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सूचना पर कि आरोपी इटवा बढ़नी मार्ग पर स्थित भेलौहा मोड़ पर नेपाल जाने की फिराक में खड़ा है। एसओ श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लाला उर्फ आदिल थाना इटवा का निवासी बताया। एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, यहां से जेल भेज दिया गया।