{"_id":"6667456473d2576d490bd8a8","slug":"accused-of-attacking-wife-with-bat-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118889-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पत्नी पर बैट से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पत्नी पर बैट से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Jun 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में जान से मारने की नियत से बैट से कर दिया था हमला
हमले के बाद से चल रहा था फरार, सदर पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जान से मारने की नियत से पत्नी पर बैट से हमला करने के आरोपी पति को सदर पुलिस ने सोमवार को झंडेनगर तिराहा से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष सदर अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि बर्डपुर नंबर ११ सुल्तानपुर निवासी रोशन जहां शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके पति मो. हुसैन व ससुर मो. नसीम व सौतन हसीन जहां व ननद तरंजुम को पकड़कर पीटा गया। हाकी बैट लेकर मारा गया। इससे सिर फट गया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। जान से मारने की नियत से हमला किया गया है। जिससे वह बेहोश रही। मिले तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धारा में 31 मई को घटना के दिन ही दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को क्षेत्र के झंडेनगर के पास से पति मो. हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।