{"_id":"5fb91bec8ebc3e9ba2053a54","slug":"accusation-of-crushing-siddharthnagar-news-gkp3739369182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को कुचलकर मारने का प्रयास, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र को कुचलकर मारने का प्रयास, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र को कुचलकर मारने का प्रयास, गंभीर
भड़रिया निवासी ने लगाया आरोप, क्षेत्र के श्यामपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। घर लौटने के दौरान शनिवार को पिता-पुत्र की बाइक में एक चार पहिया वाहन सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पिता ने कुचलकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी गंगाराम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह अपने बेटे संतोष के साथ बाइक से भवानीगंज से लौट रहा था। वह अभी श्यामपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उसने भूमि विवाद के कारण उतरौला (बलरामपुर) थानाक्षेत्र निवासी तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि शनिवार को भवानीगंज थाने में पुराने भूमि विवाद के मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद उन्हें 27 नवंबर को थाने पर बुलाया गया था। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।