फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accounts of 2262 schools will be opened in bank branches

बैंक शाखाओं में खुलेंगे 2262 विद्यालयों के खाते

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accounts of 2262 schools will be opened in bank branches
बैंक शाखाओं में खुलेंगे 2262 विद्यालयों के खाते
विज्ञापन

-जिले के सभी विद्यालयों के खाते खुलेंगे शून्य बैलेंस पर
सिद्धार्थनगर। जिले के 2,262 विद्यालय प्रबंध समितियों के बैंक खाते को सिर्फ दो बैंक शाखाओं में ही खोलने का आदेश है। इससे शिक्षकों के परेशान होने के साथ बैंक के अन्य खाताधारकों की समस्या बढ़ने वाली है। यह निर्णय राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के आदेश पर लिया गया है। पूरे प्रदेश में बैंक ऑफ बड़ौदा में ही सभी परिषदीय विद्यालयों के बैंक खाते खोले जाने हैं। जिले में इस बैंक की शाखा बांसी और नौगढ़ में ही है, इस कारण यह बड़ी समस्या है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 2,262 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। अब तक 14 ब्लॉक मुख्यालयों के नजदीक राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खोलकर कार्य किए जाते थे, लेकिन नए आदेश से परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बीएसए देंवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि सभी विद्यालयों के प्रबंध समिति के बैंक खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोल दिए जाएं। इसी बैंक खाते के माध्यम से बजट भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आदेश प्राप्त होने के बाद जिले के 6,248 शिक्षक, 2,556 शिक्षामित्र व 277 अनुदेशकों में यह चर्चा का विषय बन गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैंक शाखा का चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल विद्यालय में बंद होगी पढ़ाई
जिले में एकल विद्यालयों में एक ही शिक्षक हैं, ऐसे विद्यालयों के खाता संचालन के लिए आए दिन बच्चों को घर भेजकर विद्यालय में ताले लटकाने की नौबत आएगी, क्योंकि दूर के बैंक में आने-जाने में ज्यादा समय बीत जाएगा। योजना है कि बांसी शाखा से बांसी, डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा, खुनियाव, मिठवल, खेसरहा, जोगिया और नौगढ़ शाखा से नौगढ़, शोहरतगढ़, बर्डपुर, बढ़नी, लोटन एवं उसका के विद्यालयों के बैंक खाते संचालित होंगे।
तकनीकी गड़बड़ी से नहीं पहुंची राशि
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक का बड़ौदा यूपी बैंक में संविलियन होने के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट एवं खेल का बजट पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सर्वर धीमा, डाटा फीडिंग में लापरवाही के कारण जिले के 437 विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की राशि नहीं भेजी जा सकी। शिक्षकों की चिंता है कि नए बैंक खाता के कारण भी ये समस्या आ सकती है।

वर्जन--
बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के बैंक खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाएंगे। यह निर्णय राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर लिया गया है। सभी बीएसए, कार्यालय लेखा कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के इस बैंक में खाते खोल दिए गए हैं।
देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed