फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accountant took bribe in the name of land lease...investigation will be done

Siddharthnagar News: भूमि पट्टा के नाम पर लेखपाल ने लिया रिश्वत...होगी जांच

Sun, 16 Jun 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accountant took bribe in the name of land lease...investigation will be done

विज्ञापन
जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील कार्यालय में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव निवासी घनश्याम ने शिकायत पत्र देकर हल्का लेखपाल गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल ने बंजर की जमीन पट्टा करने के नाम पर 30 हजार रुपए रिश्वत लिया था लेकिन अभी तक न उनका काम हुआ और न ही रुपया वापस मिला है। मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। प्रभारी डीएम व सीडीओ जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में असोगवा गांव निवासी भीमचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसके बैनामाशुदा जमीन में जबरन खेत जोत रहे है। जबकि इस खेत से उनका कोई लेना देना नही है। भीमचंद्र सिंह ने न्याय दिलाने की मांग किया। इसके बाद आत्मा, सुग्रीव, सिद्दु निवासी बनकटा ने पेश होकर फरियाद किया कि इनका आबादी के अंदर मकान बना हुआ है। दक्षिण व पूरब तरफ आरसीसी सड़क है और आबादी में पश्चिम तरफ आबादी है। आबादी का गंदा पानी उनके भुसेला के पश्चिम उत्तर होते पूरब गड़हा में गिर जाता है। जिसको गांव के कुछ लोग मौके पर पाट दिए है जिससे गंदा पानी सड़क सहित प्रार्थी के घरों में भर जा रहा है। इन लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग किया है। इस दौरान 44 फरियादियों ने पेश होकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया जिसमें दो मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, विधायक जय प्रताप सिंह, एसडीएम कुणाल, सीएमओ डाॅ. डीके चौधरी, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता मौजूद रहे।
---------------

71 लोगों ने की फरियाद

डुमरियागंज। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल 71 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व 40, पुलिस विभाग के 12, विकास के चार, अन्य15 प्रार्थना-पत्र शामिल रहे। मौके पर राजस्व के पांच मामले का निस्तारण कराया गया। इस दौरान तहसीलदार संतराज सिंह, नायब तहसीलदार महबूब आलम, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, आलोक उपाध्याय, अधिशाषी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
सरकारी भूमि पर कब्जा पर होगी कार्रवाई

शोहरतगढ़। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कुल 26 मामले आए, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। गढ्ढा, पोखरा, नाला, ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों के कब्जा करने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम कमेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि से कब्जा हटा लें वरना संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ मुकदमा भी लिखा जाएगा। उन्होंने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से कहा कि तहसील क्षेत्र में कहीं भी कोई भी सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहा है तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed