फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accountant suspended for not resolving land dispute

Siddharthnagar News: भूमि विवाद नहीं सुलझाने पर लेखपाल निलंबित

Sat, 07 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for not resolving land dispute
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल ने बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 10 गांव में आयोजित चौपाल में भूमि विवाद से संबंधित मामले नहीं सुलझाने पर लेखपाल रामशंकर यादव को निलंबित कर दिया। उन्होंने गांव के लोगों की कम खाद्यान्न दिए जाने के आरोप पर तीन कोटेदारों को भी निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बिजली निगम और जल निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला देवरा में लगे चौपाल में डीएम पवन अग्रवाल ने एक-एककर ग्रामीणों से पूछा कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं। इस बीच ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों में संचालित तीन कोटे की दुकानों से कम खाद्यान्न मिलने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने तीनों कोटेदारों को निलंबित करने कर जांच करने का निर्देश दिया। डीएम के पूछने पर ग्रामीणों ने कहा रात दिन मिलाकर 10 से 12 घंटे आती है। जिस पर जेई ने बताया कि 18 घंटे बिजली मिलती है। इस पर डीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने रिवैंप योजना के तहत दीपावली तक जर्जर बिजली तार बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों से पढ़ाई और किताब मिलने की बात पूछी। साथ ही गांव में आवंटित आवास की जानकारी ली। वृद्धा पेंशन के बारे में पूछने पर बिज्जू सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, डीएम ने सचिव को गांव में कैंप लगाकर सभी पात्रों को पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा गांव के सभी हैंडपैप चलते है तो ग्रामीणों ने हैंडपप खराब होने की बात बताई। जिस पर जल निगम के एई महेश कुमार से पूछा की हैंडपप की जांच हुई है तो उन्होने कहा कि जांच हुई है। जल निगम के एई और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सरकारी गल्ले की दुकान के लिए आवंटित भूमि को कब्जामुक्त करने के संबंध में पूछने पर लेखपाल के सही जबाब नहीं देने पर उन्होंने उसे निलंबित करने का निर्देश दिया। मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश पांडेय, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, बीडीओ सुरेश कुमारआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जाना सरकारी योजनाओं का हाल
चौपाल के बाद डीएम पवन अग्रवाल ने गांव में घूमकर लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों से बात करके आवंटित धनराशि के किस्तों की जानकारी लेते हुए अन्य सरकारी योजनाओं का भी हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed