{"_id":"64500df66bfbd095840ad594","slug":"accidental-maut-siddharthnagar-news-c-7-gkp1032-148535-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद राजमार्ग 45 मिनट तक जाम रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के महदेइया निवासी प्रियंका वर्मा (30) बेटे शिवांश (4) को लेकर देवर सुमित के साथ बाइक से आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ रही थीं। वह सिद्धार्थनगर में एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण ले रही थीं। तीनों बाइक सवार फरेंदा क्षेत्र के भैसहिया महुआरी के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए।
हादसे में प्रियंका व बेटे शिवांश की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक चालक सुमित को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर सीओ अनिरुद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के समझाने के बाद लोगों ने जाम को हटाया। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।