{"_id":"5d14ecf08ebc3e3c8a2fb7bc","slug":"accident-siddharthnagar-news-gkp3118038184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो कैप्सन-27एसडीएन89पी व 90पी-बढ़नीचाफा नहर की खाई में पलटा टैऊक्टर व चालक लल्लन की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
भवानीगंज थानाक्षेत्र के बढ़नीचाफा नहर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर को वापस ले जाते समय चालक संतुलन बिगड़ गया और वह नहर की खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना की खबर लल्लन के घर पहुंची तो परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के बढ़नीचाफा के वजीरडीह निवासी लल्लन (38) गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे बगल में ही स्थित अपने खेत की जुताई कर वापस शिवभारी स्थित ट्रैक्टर मालिक के गांव की तरफ से आ रहा था। अभी वह नहर पुल के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर से उसका नियंत्रण खो गया और वह अनियंत्रित होकर नहर की खाई में जा गिरा। लल्लन ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर जब लल्लन के गांव पहुंची तो परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर यूपी 100 डायल सेवा के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। लल्लन के दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही मौके पर हलका सिपाही पहुंच गए थे। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
(फोटो मांगी गई)
ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत
चालक सहित ट्रक पुलिस के कब्जे में, हेलमेट नहीं पहने थे सवार
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित महुआ पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही सवार ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी सुरक्षित बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक सहित ट्रक पुलिस के कब्जे में है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के बभनी गांव निवासी जमुना प्रसाद (45) पुत्र रामसकल मौर्य बाइक से पत्नी के साथ बांसी सामान खरीदने के लिए निकला थे। बताया जा रहा है कि बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित महुआ पेट्रोलपंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद निकल ही रहे थे कि तभी इटवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में जमुना प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक सहित चालक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक सहित चालक कब्जे में है। मामले की छानबीन की जा रही है।