फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accident in bikes: one death

बिजली पोल से टकराई बाइक, महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident in bikes: one death
बिजली पोल से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन

बांसी-इटवा मार्ग पर गोल्हौरा थानाक्षेत्र के भिटिया गांव के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। बेटे के साथ बाइक से इटवा जा रही महिला की गोल्हौरा थानाक्षेत्र के भिटिया गांव के पास बिजली पोल से टकराने से सड़क पर गिरकर मौत हो गई। बाइक सवार बेटा और एक छह वर्ष का बच्चा घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उसका थानाक्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी गजेंद्र की पत्नी रूमा (40) रविवार को बेटे बिल्लू (22) के साथ बाइक से इटवा रिश्तेदारी में जा रही थी। उसके साथ छह वर्ष का एक बच्चा भी था। बांसी-इटवा मार्ग पर भिटिया गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से टकरा गई। इससे रूमा की सड़क पर सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बिल्लू और छह वर्ष का बच्चा घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ गोल्हौरा शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed