{"_id":"5e74f9658ebc3e76902916d9","slug":"accident-death-of-teenager-siddharthnagar-news-gkp3454640112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के दुधवनिया- बढनी के बीच हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परसा/बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढुधवनिया-बढनी के बीच शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में बाइक जाकर भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ढेबरुआ गांव निवासी बांके गुप्ता (14) पुत्र शिवकुमार बढ़नी में एक दुकान पर काम करता था। दुकानदार शिवकुमार को कभी कभार घर आने के लिए अपनी बाइक देता था। शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे दुकानदार की बाइक से अपने काम के लिए बढ़नी जा रहा था। दुधवनिया-बढ़नी के बीच वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शिवकुमार की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
शिवकुुमार की असामयिक मौत से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता बांके गुप्ता ने बताया कि चार बेटों और दो बेटियों में शिवकुमार मंझला बेटा था। परिजनों के अनुसार वह बहुत ही मेहनती था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए शिवकुमार बड़ा सहारा था। बड़ी बहन का विवाह मई में होना है, भाई की मृत्यु से उसका रो रोकर बुरा हाल है। बहन भाइयों का रोना देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।