फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accident.1

सांड़ के हमले में घायल किसान ने तोड़ दम

Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident.1
सांड़ के हमले में घायल किसान ने तोड़ दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका क्षेत्र के गंगाधरपुर गांव में तीन दिन पहले सांड़ के हमले में घायल वृद्ध किसान की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगाधरपुर गांव निवासी किसान रणविजय सिंह (67) घर के बगल में सब्जी की खेती किए हैं। उन्हें सोमवार सुबह सिंचाई के दौरान सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया था, इसमें उनके कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। इनका इलाज पहले जिला अस्पताल में हुआ, लेकिन अच्छी हालत न देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। यहां इनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक इनके कुल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए ऑपरेशन की तैयारी हो रही थी, तभी उन्होंने तेज दर्द की शिकायत करते हुए अंतिम सांस ली। इनके अलावा इस सांड़ ने कई लोगों को मारकर घायल कर दिया है। सांड़ के तांडव से चित्तापुर, रेहरा, महनी, बगही और गंगाधरपुर के ग्रामीणों में डर बना रहता है। गांव निवासी भानू सिंह, अशोक सिंह, बीरू सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अलंकार सिंह, नितिन सिंह, नीरज, ब्रह्मदीन, राजाराम, गेलही आदि ने प्रशासन से सांड़ को पकड़कर गौशाला में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed