{"_id":"651097f663c2f93c960c059a","slug":"absconding-fake-doctor-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5320-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फरार चल रहा फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फरार चल रहा फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार, गया जेल
Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने जच्चा और बच्चा की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी फर्जी चिकित्सक को डुमरियागंज कस्बे से रविवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बार उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी फर्जी चिकित्सक पर अपने निजी अस्पताल पर जनवरी में एक जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक बेवां डॉ. श्रवण तिवारी ने इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी फर्जी चिकित्सक फरार चल रहा था।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया बुजुर्ग गांव निवासी राम धीरज यादव की पत्नी गीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर डुमरिमागंज खीरा मंडी स्थित जीवन हॉस्पिटल व जच्चा बच्चा केंद्र पर 6 जनवरी 2023 को भर्ती कराया। जहां अस्पताल के संचालक आरोपी फर्जी चिकित्सक धीरज चौधरी व उनके कर्मचारियों से बार बार मरीज को रेफर करने की बात कहने पर भी रोके रखा। जिसका लगातार हालत बिगड़ता गया और इनकी लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जिसकी शिकायत पीड़ित राम धीरज यादव ने जिलाधिकारी, एसपी के साथ सीएमओ से की। जिसपर डीएम ने टीम गठित कर जांच कराया। जांच में अस्पताल संचालक धीरज चौधरी का डिग्री व अस्पताल का रजिस्टेशन फर्जी पाया गया। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी बेवां के अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने डुमरिमागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई थी।
एसओ डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी कस्बे में है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर आरोपी भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।