फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aayuesh cavach app

अफसरों, कर्मियों के लिए आयुष कवच एप डाउनलोड करना अनिवार्य

Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
aayuesh cavach app
आयुष कवच देगा कोरोना से मात देने का मंत्र
विज्ञापन

अफसरों, कर्मियों के लिए आयुष कवच एप डाउनलोड करना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना को अब आयुष पद्धति से मात दी जाएगी। आयुर्वेदिक सलाह का इस्तेमाल करके लोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकेंगे। योग के जरिए कोरोना को मात दी जाएगी। स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से एप को इंस्टाल करके उपयोग किया जा सकेगा। सरकारी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से आयुष कवच एप लांच किया गया है। एप में योग से लेकर कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम प्रकार की जानकारियां दी गई है। एप के जरिए नियमित योग और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके बीमारी से बचाव किया जा सकेगा। सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डाउनलोड किया जाना अनिवार्य कर दिया है। डीएम ने बताया कि मोबाइल एप खोलने के बाद आयुर्वेद की आवश्यकता, बेहतर जीवन शैली, रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए स्थानीय सरल उपाय, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के उपाय, कोविड-19 देखभाल, विशेषज्ञ से पूछताछ, लाइव योग सत्र, योग तथा ध्यान वीडियो गैलरी, मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड केयर फंड में योगदान करें, राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम, आयुष कोविड-19 योद्धा जैसी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed