{"_id":"6116ad878ebc3ee093521fad","slug":"aasha-worker-siddharthnagar-news-gkp405500738","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण, बढ़ेगी दक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण, बढ़ेगी दक्षता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने के लिए मोबाइल पर ट्रेनिंग देने की सेवा शुरू की है। इसके तहत मोबाइल एकेडमी सेवा के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को 240 मिनट की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण में 50 फीसदी अंक हासिल करने पर प्रमाण पत्र भी मिलेगा। प्रशिक्षण में गर्भावस्था से बच्चे के जन्म के दो साल बाद तक की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एकेडमी सेवा/ प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के ब्लॉक कार्यालयों पर अपना नंबर पंजीकृत कराना होगा। इसके बाद वह टोल फ्री नंबर 14424 डायल कर डॉक्टर अनिता की सलाह सुन सकेंगी। रिकार्डिंग से होने वाली ट्रेनिंग में डॉक्टर के साथ असिस्टेंट रमेश भी होंगे। इस सेवा को आशा अपनी सुविधा के अनुसार धीरे-धीरे या फिर एक साल के अंदर जब जब चाहें तब खत्म कर सकती हैं। मोबाइल एकेडमी सेवा में गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म के बाद के दो साल तक की संपूर्ण जानकारी मौजूद है। इसके जरिए मां-बच्चे की जिंदगी बचाने में सहायता मिलेगी। इस कोर्स को 11 हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में चार पाठ हैं। आखिरी हिस्से में सवाल-जवाब का खेल खेलना होगा।
मोबाइल एकेडमी में आशा कार्यकर्ताओं को 44 पाठ सुनने हैं और 11 बार सवाल-जवाब का खेल खेलना होगा। इसमें 50 प्रतिशत यानी 44 में से 22 अंक हासिल होने पर आशाओं को मोबाइल एकेडमी की ओर से एक मैसेज (एसएमएस) आएगा। इस मैसेज को सब सेंटर मीटिंग में अधिकारी को दिखाना होगा। इसके बाद सार्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल एकेडमी सेवा आशा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर है। इस सेवा के जरिए कार्य कुशलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिले की सभी आशा कार्यकर्ता इसका लाभ लें। इसके लिए सभी के मोबाइल नंबर पंजीकृत कराए जा रहे हैं। - मानबहादुर, डीसीपीएम