फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aap latest news

नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी आप : इमरान लतीफ

Sun, 24 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
aap latest news
नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी आप : इमरान लतीफ
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी की जिला कार्यालय पर बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी, इससे पहले संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। ये बातें आप के जिला संगठन प्रभारी काजी इंजीनियर इमरान लतीफ ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन तैयार करने की कवायद अभी से प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए कपिलवस्तु से महेश राव, इटवा से करम हुसैन, बांसी से प्रदीप पांडेय, तथा शोहरतगढ़ से शरद श्रीवास्तव को विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इमरान लतीफ ने बताया कि नगर निकाय मे संगठन निर्माण के लिए नौगढ़ नगरपालिका से तीन सदस्यीय संगठन निर्माण समिति का गठन किया जिसमें प्रमोद मिश्रा, विपिन सागर, देवेंद्र नाथ अंबेडकर शामिल हैं। उसका नगर पंचायत के लिए दो सदस्यीय संगठन निर्माण समिति का गठन किया गया, जिसमें मंगलेश दुबे और नागेश्वर दुबे शामिल हैं। इटवा नगर पंचायत से रोबिन मिश्र, बिस्कोहर से सूफियान अहमद, डुमरियागंज से रामनाथ यादव, भारत भारी से अब्दुर्रेहमान, बढ़नी चाफा से मोहम्मद अमीन को संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी, धीरज गुप्ता, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed