{"_id":"5e1615f28ebc3e696a2ea70c","slug":"a-youth-body-found-near-pond-siddharthnagar-news-gkp336456151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे के पास मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे के पास युवक की लाश मिली
परिजन कह रहे ठंड से हुई मौत, प्रशासन नकार रहा
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव में राजा बाग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़/खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव स्थित राजा बाग के पास इंडो-नेपाल सड़क के बीच पोखरे के पास एक युवक की लाश मिली। घरवाले युवक की मौत का कारण ठंड बता रहे हैं। हालांकि, तहसील प्रशासन ठंड से मौत की बात को नकार रहा है। मुकामी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
जानकारी के मुताबिक रामनरायन उर्फ कुदाने (30) पुत्र राजकिशोर रमवापुर, तिवारीपुर स्थित चौराहा पर सैलून चलाता था। मंगलवार को भी रोज की तरह घर से दुकान पर काम करने के लिए आया था। देर शाम दुकान बंद कर घर गया। घर पहुंचने पर पत्नी के बारे में अपने बाबा से पूछा। बाबा ने उसकी पत्नी को मलगवा गांव जाने की बात बताई। इसके बाद वह घर से साइकिल लेकर कहीं जाने के लिए निकलने लगा, तो उसके बाबा ने टोका। इसके बावजूद वह वहां से निकल गया। परिजनों ने आशंका जताई कि वह ससुराल गया होगा। लेकिन बुधवार को उसकी लाश खुनुवां गांव में स्थित राजा बाग के पास पोखरे के किनारे मिली। सूचना पर खुनुवां चौकी इंचार्ज रामप्रकाश चंद, हेड कांस्टेबल सिकंदर चौहान, सत्यप्रकाश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर जांच के लिए नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय को मौके पर भेजा गया है। जांच में लोगों से पता चला है कि युवक शराब का सेवन करता था और रात में इधर-उधर घूमा करता था।