फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man was found unconscious and was taken to the hospital

Siddharthnagar News: अचेत अवस्था में मिला युवक, अस्पताल पहुंचाया

Sun, 18 May 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man was found unconscious and was taken to the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा बिस्कोहर मार्ग पर स्थित सेमरी नहर के पास शनिवार रात अचेतावस्था में पड़े 30 वर्षीय युवक को चेयरमैन विकास जायसवाल ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया।

इटवा थाने के सेमरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक सड़क के किनारे खाई में अचेतावस्था में पड़ा था। उसी रास्ते से चेयरमैन विकास जायसवाल गुजर रहे थे। भीड़ देखकर वह रुके और घायल को गाड़ी में लेकर सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। चेयरमैन विकास जायसवाल ने बताया कि वह कुछ क्षणों के लिए होश में आया था। तब उसने अपना नाम राम प्रताप निवासी दुबौली बताया था। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed