{"_id":"698a3d37d021afbcea0bcd98","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-was-seriously-injured-in-a-collision-with-a-bus-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153168-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Tue, 10 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर करौंदा मसिना नहर के पास सोमवार सुबह एक अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार हैदर अली (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे एंबुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, देवरा बाजार गांव निवासी हैदर अली (30) पुत्र अतिकुर्रहमान सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी काम से अपने गांव से नौगढ़ जा रहा था। वह नेशनल हाईवे पार कर रहा था कि इस बीच बांसी की ओर से आ रही अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।