फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man returning home from Mumbai died after falling from a train.

Siddharthnagar News: मुंबई से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 08 May 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home from Mumbai died after falling from a train.
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक की मुंबई से घर लौटते समय मुंबई के चालीस गांव रेलवे स्टेशन के पास गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुंबई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी चिनक (36) नवंबर में गांव से कमाने के लिए मुंबई गया था। मुंबई के वड़ला इलाके में रहकर चिनक हाथ गाड़ी खींचने का काम करता था। जो छह मई को मुंबई से रात्रि 12 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने घर आ रहा था, जिसकी लाश सोमवार को महाराष्ट्र जिले के चालीस गांव स्टेशन के समीप ख़ून से लथपथ रेलवे पुलिस को मिली।
विज्ञापन

जेब में पड़े आधार कार्ड से चिनक के घर वालों को सूचना रेलवे पुलिस ने दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर घर वाले चालीस गांव पहुंच गए। सोमवार को सुबह 10 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया है, जिसे लेकर चल दिए हैं और मंगलवार सुबह सेहरी पहुंचेंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास तीन बच्चे हैं। पत्नी सरिता यही कहकर रो रही थी कि अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी। कौन इन्हें संभालेगा। चिनक के बड़ी पुत्री नंदनी 12, अंजनी नौ, सबसे छोटा पुत्र शिव जो छह वर्ष का है। पिता की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास अधिक खेती भी नहीं है। वह बाहर रहता था, तभी उसका परिवार चलता था। वह घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed