फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man and a woman died in the same village

Siddharthnagar News: एक ही गांव में एक युवक और एक महिला की मौत

Mon, 08 May 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died in the same village
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला बैलिहवा में रविवार को एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जबकि उसी गांव के युवक की फंदे से लटक कर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस संबंध में किसी तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैजनथा बैलहिवा गांव निवासी दुर्गावती (30) पत्नी ओमप्रकाश बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि पति मुंबई में रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद नागचोरी गांव निवासी मृतका का भाई संतोष शव को लेकर घर चला गया। रात में पुलिस को सूचना दी कि कोई जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी बहन की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं देर रात गांव निवासी गांव के ही मिट्ठू (20) पुत्र रामसमुझ की कमरे में छत के कुंडे से गमछा के सहारे फंदे से लटका शव मिला। पिता की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामसमुझ के मुताबिक उसके पांच पुत्र हैं। इसमें यह सबसे छोटा था। इधर- उधर मजदूरी करता था। इस संबंध में एसएचओ मोती लाल यादव ने बताया कि दोनों मामलों में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों परिवार की ओर से केवल सूचना दी गई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed