फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a woman dead body found

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Tue, 02 Jul 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
a woman dead body found
फोटो- 59
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मलगवा गांव के टोला मेढ़वा का मामला
पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मलगवा गांव टोला मेढ़वा में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की घर में छत की कुंडे के सहारे फंदे से लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौलिहवा टोला बालानगर निवासी पल्टन ने शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटी रीता (20) की शादी एक वर्ष पूर्व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मलगवा गांव के टोला मेढ़वा निवासी राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि एक जुलाई को अंडा जमीन पर गिर जाने की बात को लेकर मेरी पुत्री रीता को ससुराल वालों ने मिलकर मारापीटा। इसकी सूचना बेटी ने मुझे फोन पर दी थी। इसके बाद सोमवार की रात में ससुरालवालों ने दहेज का ताना देते हुए बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विक्रम अजीत राय व तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विक्रम अजीत राय ने कहा कि रिपोर्ट आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहसीलदार अरविंद कुमार ने कहा कि मेढ़वा गांव में नव विवाहिता की मौत का मामला संदिग्ध हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की सच्चाई सामने आएगी और उसी अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed