Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A web of instant loan apps is leaving young people stranded and penniless.

Siddharthnagar News: इंस्टेंट लोन एप का संजाल, फंसकर युवा हो रहे कंगाल

Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A web of instant loan apps is leaving young people stranded and penniless.
- छोटे शहरों तक पहुंचा डिजिटल कर्ज का नेटवर्क, आधार और पैन की जानकारी भरते ही खाते में पहुंच रहा पैसा
विज्ञापन

- समय पर भुगतान न होने पर बढ़ रहा ब्याज और मानसिक दबाव
- कॉन्टैक्ट लिस्ट तक पहुंचने वाले एप बढ़ा रहे निजता और साइबर सुरक्षा का खतरा

सिद्धार्थनगर। जरूरत के समय तुरंत पैसा मिलना कभी बड़ी राहत माना जाता था, लेकिन अब यही सुविधा कई लोगों के लिए नई मुसीबत बनती जा रही है। मोबाइल पर मौजूद इंस्टेंट लोन एप कुछ ही मिनटों में कर्ज देने का दावा कर रहे हैं। आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी अपलोड करते ही पैसा खाते में पहुंच जा रहा है। आसान दिखने वाला यह कर्ज बाद में कई लोगों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बन रहा है। सिद्धार्थनगर के बड़ी संख्या में युवा ऐसे लोन कंगाल हो रहे हैं और उन्हें लोन लेने का पछतावा हो रहा है।
डिजिटल लोन एप का नेटवर्क अब महानगरों से निकलकर छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंच चुका है। जिले के नौकरी की तैयारी कर रहे युवा, छात्र, छोटे कारोबारी और सीमित आय वाले लोग अचानक जरूरत पड़ने पर इन एप का सहारा ले रहे हैं। कई बार लोग बिना नियम और शर्तें पढ़े ही लोन ले लेते हैं। बाद में उन्हें ब्याज, प्रोसेसिंग फीस और जुर्माने की वास्तविक राशि का पता चलता है।
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञ संजय शुक्ल बताते हैं कि कुछ एप छोटी अवधि के लिए लोन देते हैं, लेकिन देरी होने पर वसूली का दबाव तेजी से बढ़ जाता है। रिकवरी एजेंटों की लगातार कॉल, संदेश और भुगतान के लिए दबाव कई लोगों को मानसिक तनाव में डाल देता है। कुछ मामलों में लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और परिचितों तक संपर्क करने की शिकायतें भी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ दिलीप द्विवेदी का कहना है कि कई लोन एप इंस्टॉल करते समय मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी और अन्य निजी जानकारी तक पहुंच मांगते हैं। उपयोगकर्ता बिना सोचे-समझे अनुमति दे देते हैं। बाद में यही जानकारी दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। हालांकि सभी डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म ऐसे नहीं हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के किसी भी एप का उपयोग जोखिम बढ़ा सकता है।

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव के अनुसार सबसे बड़ी चिंता यह है कि आम लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि कौन-सा प्लेटफॉर्म वैध है और कौन नहीं। कई एप खुद को अधिकृत वित्तीय संस्था बताकर प्रचार करते हैं जबकि उनका संचालन किसी मान्यता प्राप्त वित्तीय इकाई के माध्यम से नहीं होता। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।
------------
ऐसे काम करता है इंस्टेंट लोन एप
- मोबाइल पर एप डाउनलोड

- आधार, पैन और बैंक विवरण अपलोड

- डिजिटल सत्यापन,कुछ मिनटों में स्वीकृति
- सीधे खाते में रकम ट्रांसफर

------------

खतरे के संकेत
- अत्यधिक ब्याज या छिपे शुल्क
- कॉन्टैक्ट और गैलरी की अनावश्यक अनुमति
- लगातार रिकवरी कॉल

- भुगतान में देरी पर भारी जुर्माना
- कंपनी की जानकारी स्पष्ट न होना

----------
स्पीकअप
किसी भी डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से पहले उसकी वैधता और शर्तों की जांच जरूरी है। मोबाइल की निजी जानकारी तक पहुंच देने से पहले उपयोगकर्ता को सावधानी बरतनी चाहिए।

- दिलीप द्विवेदी, साइबर विशेषज्ञ
------------
तुरंत मिलने वाला कर्ज आकर्षक लग सकता है, लेकिन ब्याज, शुल्क और भुगतान अवधि को समझे बिना लिया गया लोन आर्थिक संकट का कारण बन सकता है।

- राजेश श्रीवास्तव, बैंकिंग/वित्त विशेषज्ञ

----------------
केस स्टडी-1 :
जरूरी काम के लिए लिया लोन, बाद में बढ़ी परेशानी
- नौगढ़ के कन्हैया को एक जरूरी पारिवारिक काम के लिए तत्काल पैसों की जरूरत थी। उन्होंने एक इंस्टेंट लोन ऐप से 12 हजार रुपये उधार लिए। कुछ ही मिनट में पैसा खाते में आ गया, लेकिन समय पर भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद लगातार कॉल और मैसेज आने लगे। ब्याज और जुर्माना बढ़ने पर उन्हें परिवार की मदद से कर्ज चुकाना पड़ा।


------------------
केस स्टडी-2 :
मोबाइल खरीदने के लिए लिया कर्ज, बढ़ गई परेशानी
- जिले के निखिल ने नया मोबाइल खरीदने के लिए डिजिटल लोन एप से 22 हजार रुपये का कर्ज लिया। आसान प्रक्रिया देखकर उसने बिना शर्तें पढ़े आवेदन कर दिया। किस्त समय पर जमा न होने पर अतिरिक्त शुल्क और जुर्माना लगने लगा। लगातार रिकवरी कॉल और बढ़ती देनदारी से वह आर्थिक दबाव में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed